Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी नगर के कोट बाजार मोहल्ले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिनदहाड़े एक भतीजे ने अपने चाचा को घर में घुसकर गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।
इस गोलीबारी में घायल व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो कोट बाजार के निवासी हैं। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुनील कुमार को सीतामढ़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, गोली उनके पेट में लगी है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर भतीजे की तलाश तेज़ी से की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में भय और दहशत का माहौल है। रिश्तों में आई कड़वाहट ने एक परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।





