ब्रेकिंग
वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजी

सीतामढ़ी में बाइक लूटपाट के दौरान अपराधियों ने मारी गोली, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, इलाके में दहशत का माहौल

SITAMARHI: जिले के NH-104 पर बाइक लूटपाट के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने बीते दिनों एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से इलाके म

सीतामढ़ी में बाइक लूटपाट के दौरान अपराधियों ने मारी गोली, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, इलाके में दहशत का माहौल
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle


SITAMARHI: जिले के NH-104 पर बाइक लूटपाट के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने बीते दिनों एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आज भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। परिजन और इलाके के लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मृतक की पहचान मोहम्मद सैय्यद के रूप में हुई है जो तरियानी थानाक्षेत्र के मोहारी गांव के रहने वाले चौकीदार ओली भांट का 20 वर्षीय पुत्र था। अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को धनकौल बांध के पास उस वक्त अंजाम दिया जब मोहम्मद सैय्यद अपनी बाइक से घर लौट रहा था। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने पहले बाइक को लूट लिया और उसके बाद गोली मार दी। घायल युवक को शिवहर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सीतामढ़ी रेफर कर दिया लेकिन वहां भी उसकी स्थिति बिगड़ने लगी जिसके बाद उसे पटना ले जाया गया जहां इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया। इस बात पुष्टि पिपराही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने की है। घटना 24 जनवरी की बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए जिसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। इस घटना से इलाके में भी दहशत का माहौल है। इलाके के लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें