ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

DIG ने सिपाही के मुंह पर फेंका खौलता पानी, अस्पताल में भर्ती

NALANDA: राजगीर के सीआरपीएफ ट्रेनिंग केंद्र में एक सिपाही पर खौलता पानी फेंके जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि डीआईजी ने सिपाही के मुंह पर गर्म पानी फेंक दिया, जिससे वो

DIG ने सिपाही के मुंह पर फेंका खौलता पानी, अस्पताल में भर्ती
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA: राजगीर के सीआरपीएफ ट्रेनिंग केंद्र में एक सिपाही पर खौलता पानी फेंके जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि डीआईजी ने सिपाही के मुंह पर गर्म पानी फेंक दिया, जिससे वो जख्मी हो गया. गर्म पानी से जलकर जख्मी हुए मेस के 64 बटालियन के सिपाही अमोल खरात को इलाज के लिए विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


वहीं इस मामले में ट्रेनिंग सेंटर के सहायक कमांडेंट पीएन मिश्रा ने गर्म पानी से सिपाही के जलने की पुष्टि की है. लेकिन उन्होंने इसे एक दुर्घटना बताया है. लेकिन आरोप है कि डीआईजी ने ही सिपाही के चेहरे और कपड़े पर खौलता पानी उड़ेल दिया. जिसमें उसके चेहरे की चमड़ी झुलसकर हट गई. आरोप ये भी है कि इस घटना के बाद सिपाही के मोबाइल को जब्त कर लिया गया ताकि पीड़ित वरीय अधिकारियों से इसकी शिकायत नहीं कर सके.


वहीं पूरे मामले पर ट्रेनिंग सेंटर के सहायक कमांडेंट ने बताया कि सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्सटेबल का फाइनल टेस्ट चल रहा था. टेस्ट बोर्ड में मोकामा से डीआईजी डीके त्रिपाठी पीठासीन थे. शाम में वो अपने कमरे में गए, जहां वॉटर पॉट से पानी पिया. पानी गर्म था, जिसके बाद उन्होंने मेस सचिव, मेस कमांडर और सिपाही को बुलाकर पूछताछ की. उसी दौरान सिपाही के हाथ से पॉट टकरा गयी, जिससे गर्म पानी उसके शरीर पर जा गिरा और वह झुलसकर जख्मी हो गया.




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें