ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

शिवहर में 4 दिन से लापता 14 वर्षीय किशोर का मिला शव, इलाके में सनसनी

शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के कासोपुर चौर से 14 वर्षीय किशोर बिट्टू कुमार का शव बरामद हुआ है। वह चार दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

bihar
जांच में जुटी पुलिस
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SHEOHAR: शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के कासोपुर चौर से सोमवार को एक 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत किशोर की पहचान रामचंद्र राय के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है, जो बीते चार दिनों से अपने घर से लापता था। परिजन उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे, लेकिन सोमवार को अचानक चौर क्षेत्र में उसका शव मिलने से पूरे गांव में मातम पसर गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुरनहिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेज दिया गया। शिवहर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, “मृतक की उम्र लगभग 14 वर्ष है और उसकी पहचान बिट्टू कुमार के रूप में हुई है, जो चार दिन पूर्व से गायब था। शव मिलने के बाद पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।”


स्थानीय लोगों के अनुसार, किशोर के गायब होने की सूचना पहले ही पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन अब शव मिलने के बाद कई तरह की आशंकाएं और सवाल उठने लगे हैं। चौर जैसे सुनसान इलाके में शव मिलने के पीछे किसी गहरी साजिश की आशंका भी जताई जा रही है।


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बिट्टू की संदिग्ध मौत पर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें