ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

शराब कारोबारियों ने SSB के हेड कांस्टेबल को कुचला, मौके पर हुई मौत

MADHUBANI: बड़ी खबर भारत-नेपाल बॉर्डर के लदनियां से आ रही है, जहां शराब धंधेबाजों ने एसएसबी के हेड कांस्टेबल को स्कॉर्पियो से कुचल दिया। इस घटना में 43 साल के कांस्टेबल देवराज शर्म

शराब कारोबारियों ने SSB के हेड कांस्टेबल को कुचला, मौके पर हुई मौत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MADHUBANI: बड़ी खबर भारत-नेपाल बॉर्डर के लदनियां से आ रही है, जहां शराब धंधेबाजों ने एसएसबी के हेड कांस्टेबल को स्कॉर्पियो से कुचल दिया। इस घटना में 43 साल के कांस्टेबल देवराज शर्मा की मौत हो गई।



घटना सोमवार की रात की है। सवार शराब धंधेबाजों ने बड़ी बेरहमी से एसएसबी के हेड कांस्टेबल देवराज शर्मा को कुचल दिया। घटना की चपेट में आने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें जयनगर अनुमंडल अस्पताल में एडमिट कराया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना में एक और जवान सिंदे अम्बा दास भी घायल हो गए। फिलहाल उन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां उनका बेहतर इलाज जारी है।



घटना लदनियां थाना क्षेत्र में लगदी सिमरा रोड योगिया गांव की बताई जा रही है, जो नेपाल बॉर्डर से लगभग 500 मीटर दूर है। हेड कांस्टेबल देवराज शर्मा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के खैर थाना क्षेत्र के भसुन्डा के रहने वाले थे। करीब दो माह पहले एसएसबी 18 वीं राजनगर बटालियन के अर्राहा बीओपी पर पदस्थापित हुए थे। मामले में घायल जवान के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें अज्ञात शराब धंधेबाज बाइक चालक, स्कॉपियो ड्राइवर और स्कार्पियो मालिक पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें