ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

पटना: शादीशुदा बहन के प्रेमी को भाई ने मारी सिर में गोली, खुद ही पहुंच गया थाने

PATNA : शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान भाई ने उसके प्रेमी के सिर में गोली मार दी. लेकिन प्रेमी की किस्मत अच्छी थी कि सिर में गोली लगने के बाद भी प्रेमी सही सलामत पुलिस थाने जा पहु

पटना: शादीशुदा बहन के प्रेमी को भाई ने मारी सिर में गोली, खुद ही पहुंच गया थाने
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान भाई ने उसके प्रेमी के सिर में गोली मार दी. लेकिन प्रेमी की किस्मत अच्छी थी कि सिर में गोली लगने के बाद भी प्रेमी सही सलामत पुलिस थाने जा पहुंचा और पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दी.

 मामला राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना अंतर्गत नेहरू नगर मुसहरी की है. जहां राजीव नगर रोड नंबर -3 के रहने वाले अंजेश सिंह को ओम प्रकाश, मुनचुन राय और इलियास ने सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. 

गोली लगने के बाद अंजेश पुलिस थाने पहुंचा और  पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. पहले तो पुलिस को सिर में गोली लगने की बात पर शक हुआ पर लेकिन छानबीन में युवक के सिर पर गन पाउडर मिला. जिससे स्पष्ट हो गया कि उसके सिर में गोली लगी है. पुलिस ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज की जा रही है.

 वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों ओम प्रकाश, मुनचुन राय और इलियास को गिरफ्तार कर लिया. तीनों के पास से एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद की गई है. इस बारे में पाटलिपुत्र थानेदार एसके शाही ने बताया कि ओमप्रकाश की बहन के साथ अंजेश का प्रेम-प्रसंग चल रहा था. मामला का पता चलने के बाद ओमप्रकाश ने अंजेश को रोका लेकिन अंजेश नहीं माना तो उसे लेकर ओमप्रकाश ने उसे गोली मार दी. गोली उसके सिर में लगी और निकल गई. पीड़ित के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें