ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

शादी के तीन साल बाद मार दी गई बहू, परिजनों ने लगाया- दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप

AURANGABAD : रफीगंज थाना क्षेत्र के खंडवा गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका उसी गांव के मुन्ना कुमार उर्फ पंकज की 22 वर्षीय पत्नी छोटी देवी थी। मृ

शादी के तीन साल बाद मार दी गई बहू, परिजनों ने लगाया- दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

AURANGABAD : रफीगंज थाना क्षेत्र के खंडवा गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी।  मृतका उसी गांव के मुन्ना कुमार उर्फ पंकज की 22 वर्षीय पत्नी छोटी देवी थी। मृतका का मायका नबीनगर प्रखण्ड के बेलाई पंचायत अंतर्गत इटवा गांव में है। घटना के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है और उनका रो रोकर बुरा हाल है।


सदर अस्पताल औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराने आए मृतका के मायके वालों ने बताया कि 05 दिसम्बर 2020 को छोटी की  शादी हिन्दू रीति रिवाज अनुसार धूम धाम से किया गया था। उस समय जितना बन सका मांग के अनुसार उपहार दिया गया। इतना ही नहीं उसके बाद भी बुलेट की मांग की गई उसकी भी पूर्ति की गई।

लेकिन शादी के छह महीने बाद ही ससुराल वाले पुनः फिर से दहेज के लिए छोटी को प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों की डिमांड बढ़ गई जिसमें कुछ सामग्री देने को राजी भी हो गए थे। लेकिन सभी सामान चाहिए था और वह भी ब्रांडेड। जिसको लेकर मारपीट शुरू कर दी गई और छोटी को मायका भेज दिया गया।

परिजनों ने बताया कि इसको लेकर समझौता भी हुआ और छोटी को ससुराल विदा किया गया। लेकिन फिर उनलोगों के द्वारा मारपीट की जाने लगी और सोमवार की शाम बंद कमरे में गला दबाकर मार डाला। इसके बाद गांव के लोगो के द्वारा सूचना मिली। पुलिस के सहयोग से छोटी के ससुराल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।

इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें