ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

शादी करने से पहले हवालात पहुंच गया कुख्यात रवि गोप, एसटीएफ ने मंडप से किया अरेस्ट

PATNA : पटना के कुख्यात रवि गोप को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. रवि गोप की गिरफ्तारी पटना पुलिस के साथ मिलकर एसटीएफ ने की है. पटना के दीघा इलाके के रहने वाले रवि गोप के ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम थ

शादी करने से पहले हवालात पहुंच गया कुख्यात रवि गोप, एसटीएफ ने मंडप से किया अरेस्ट
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना के कुख्यात रवि गोप को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. रवि गोप की गिरफ्तारी पटना पुलिस के साथ मिलकर एसटीएफ ने की है. पटना के दीघा इलाके के रहने वाले रवि गोप के ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम था.

रवि गुप्ता की गिरफ्तारी फिल्मी स्टाइल में शादी के मंडप से हुई है. कुख्यात रवि गोप शादी करने जा रहा था, लेकिन मंडप के बदले वह हवालात पहुंच गया. बताया जा रहा है कि उसका तिलक हो चुका था और हल्दी की रस्म भी पूरी की जा चुकी थी लेकिन पुलिस को उसके ठिकाने का पता चल गया और एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्यवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

रवि गोप हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी पटना के अथमलगोला इलाके से की गई है. रवि गोप दीघा के रामजी चक इलाके का रहने वाला है और दीघा इलाके में इसका काफी दबदबा रहा है. लेकिन अब शादी के ठीक पहले पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद इसे जेल भेज दिया गया.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें