ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Cyber Crime: सेक्सटॉर्शन गैंग का इंटरनेशनल नेटवर्क उजागर, झारखंड के उद्योगपति को 16 विदेशी नंबरों से किया गया टॉर्चर

Cyber Crime: झारखंड के जमशेदपुर निवासी और नूडल्स फैक्ट्री के मालिक शैलेन्द्र कुमार पिछले 5 महीनों से लापता हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि उन्हें एक इंटरनेशनल सेक्सटॉर्शन गैंग द्वारा 16 विदेशी वर्चुअल नंबरों से कॉल कर ब्लैकमेल और टॉर्चर किया गया

सेक्सटॉर्शन, शैलेन्द्र कुमार, उद्योगपति लापता, साइबर क्राइम, मुजफ्फरपुर, जमशेदपुर, विदेशी नंबर, अश्लील कॉल, पुलिस जांच, सीसीटीवी    Keywords (English):  Sextortion, Shailendra Kumar, Missing Businessm
झारखंड के उद्योगपति को सेक्सटॉर्शन ने किया टार्चर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Cyber Crime: झारखंड के जमशेदपुर निवासी और नूडल्स कंपनी के मालिक शैलेन्द्र कुमार की गुमशुदगी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वे बीते 5 महीने से लापता हैं और अब सामने आया है कि उन्हें सेक्सटॉर्शन गैंग ने अपने जाल में फंसा लिया था। साइबर अपराधियों ने 16 विदेशी और वर्चुअल नंबरों से लगातार कॉल कर उन्हें ब्लैकमेल किया और करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए।


शैलेन्द्र 1 दिसंबर 2024 को अपने व्यवसायिक काम के लिए मुजफ्फरपुर आए थे। 3 दिसंबर को आखिरी बार उनकी पत्नी शिवानी देवी से फोन पर बात हुई, इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। एफआईआर के मुताबिक, वे सूतापट्टी इलाके के एक गेस्ट हाउस में ठहरे थे, जहां से सुबह 8 बजे चेकआउट करने के बाद से वे लापता हैं।


साइबर शातिरों ने मोबाइल किया हैक, डिस्ट्रीब्यूटर और परिजनों को भी भेजे अश्लील मैसेज और शैलेन्द्र के बेटे आदित्य कुमार ने बताया कि उनके पिता के मोबाइल को हैक कर साइबर अपराधियों ने डिस्ट्रीब्यूटर और परिवार के अन्य सदस्यों के नंबर भी हासिल कर लिए। इन नंबरों पर अश्लील मैसेज भेजे गए और पैसों की मांग की गई।


आदित्य ने दावा किया कि उनके पिता ने किसी से कोई लोन नहीं लिया था, बावजूद इसके अपराधियों ने डिस्ट्रीब्यूटर को फोन कर झूठा दावा किया कि शैलेन्द्र लोन नहीं चुका रहे हैं। इसका मकसद केवल मानसिक दबाव बनाकर पैसे ऐंठना था। मुजफ्फरपुर नगर थाने की पुलिस गेस्ट हाउस के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर से भी मदद ली जा रही है।

इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें