ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच

BIHAR: अरवल से लूटी गई स्कॉर्पियो नालंदा से बरामद, दो महीने बाद मामले का हुआ उद्भेदन

थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि इस लूटकांड में संलिप्त अपराधियों की पहचान की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस कांड से जुड़े सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

bihar
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ARWAL: बिहार के अरवल जिले में हुए एक संगठित वाहन लूट कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। रामपुर चौरम थाना पुलिस ने कड़ी मेहनत और वैज्ञानिक अनुसंधान के बल पर लूटी गई स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर पूरे मामले की परतें खोल दी हैं। यह घटना 24 मार्च 2025 की है, जब राणापुर नहर रोड के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा स्कॉर्पियो वाहन लूट लिया गया था।


थाना अध्यक्ष ने दी पूरी जानकारी

रामपुर चौरम थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि लूटी गई स्कॉर्पियो को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर राज्य के अन्य क्षेत्रों में प्रयोग किया जा रहा था, जिससे पुलिस को गाड़ी की पहचान करने में मुश्किल हो रही थी।


जांच को और आगे बढ़ाते हुए जब तकनीकी पहलुओं को खंगाला गया, तो पुलिस को सुराग मिला कि लूटी गई स्कॉर्पियो को नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में छिपाया गया है। इसके बाद एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने वहां छापेमारी कर स्कॉर्पियो वाहन को बरामद कर लिया।


फरार अपराधियों की तलाश जारी

थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार ने यह भी बताया कि इस लूटकांड में संलिप्त अपराधियों की पहचान की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस कांड से जुड़े सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। रामपुर चौरम पुलिस की तत्परता और दक्षता से क्षेत्र में जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। इस कार्रवाई की सराहना न सिर्फ स्थानीय लोगों ने की बल्कि पुलिस के अधिकारियों ने भी इसे एक प्रशंसनीय उपलब्धि बताया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें