ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी

Bihar Crime News: बिहार में आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम के जयपुर गांव में आपसी रंजिश के चलते विक्रमा सिंह की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विक्रमा सिंह के रूप में हुई है। घटना के समय एक व्यक्ति ने गमछा बांधकर विक्रमा सिंह के घर जाकर दरवाजे पर ही उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर बाइक से फरार हो गया।


जानकारी के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल विक्रमा सिंह को तुरंत जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात से इलाके में भय और सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों से मामले की तहकीकात किया।


मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मृतक के घर और वारदात स्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि यह हत्या आपसी रंजिश के कारण की गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों और गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, हमलावर की पहचान और पकड़ के लिए टीम गठित की गई है।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजन गोपाल सिंह ने बताया कि विक्रमा सिंह पिछले कुछ समय से किसी विवाद में थे, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।


मुफस्सिल थाना प्रभारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हमलावर को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि मामले से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस को तुरंत उपलब्ध कराएं। इस हत्या की घटना ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था को भंग कर दिया है। पुलिस घटना के हर पहलु से जांच शुरु कर दिया है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें