ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Crime News: बिहार में फायरिंग से दहशत, दो लोगों की मौत से इलाके में मचा हडकंप

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव में शनिवार देर शाम गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई। अपराधियों ने घर के दरवाजे पर बैठे दो ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News:  बिहार के सासाराम जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव में शनिवार देर शाम गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई। अपराधियों ने घर के दरवाजे पर बैठे दो ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में ग्रामीण बुटन के बेटे शाह जोखन शाह की मौत हो गई, जबकि शिवपुजन सिंह का पुत्र कमलेश सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हैं।


घटना के बाद गांव में भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया। इसी बीच भाग रहे अपराधियों में से दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से एक अपराधी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर सदर अस्पताल में भर्ती है। तीसरा अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहा।


शनिवार शाम जोखन शाह और कमलेश सिंह यादव अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी तीन बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जोखन शाह को छाती में गोली लगी और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। कमलेश यादव को पीठ में गोली लगी है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। गोलीबारी के बाद घबराए अपराधियों की बाइक गांव में ही फंस गई, जिसके बाद दो अपराधी एक घर में छिप गए। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर बुरी तरह पीट दिया।


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों अपराधियों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान एक अपराधी ने दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद एसपी रौशन कुमार, एसडीएम आशुतोष रंजन और एसडीपीओ दिलीप कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की। फिलहाल, दोनों अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है।


वारदात के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। पुलिस प्रारंभिक जांच में मान रही है कि घटना पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जुड़ी हो सकती है। हालांकि, अभी तक किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें