ब्रेकिंग
पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामाBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीपटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामाBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली

मुंह में कटा हाथ दबाकर घूम रहा था कुत्ता, जांच में 4 किमी दूर मिली युवक-युवती की अधजली लाश

CHHAPRA: छपरा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. गौरा ओपी क्षेत्र के नरहरपुर चमारी नहर के झाड़ी के पास से पुलिस ने दो कटे हाथ बरामद किये हैं. हैरान कर देने वाली बात ये है कि ए

मुंह में कटा हाथ दबाकर घूम रहा था कुत्ता, जांच में 4 किमी दूर मिली युवक-युवती की अधजली लाश
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHHAPRA: छपरा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. गौरा ओपी क्षेत्र के नरहरपुर चमारी नहर के झाड़ी के पास से पुलिस ने दो कटे हाथ बरामद किये हैं. हैरान कर देने वाली बात ये है कि एक कुत्ता मुंह में कटा हाथ दबाकर घूम रहा था, तभी लोगों की नजर इस पर पड़ी और उन्होंने पुलिस को ख़बर की.


पुलिस ने जब छानबीन की तो सबके होश उड़ गये. बनियापुर और गौरा ओपी क्षेत्र से पुलिस ने दो अधजली लाश बरामद की. दोनों शवों के हाथ कटे हुए थे. जांच में पता चला है कि एक लाश महिला की है, जबकि दूसरी लाश की पुष्टि ज्यादा जल जाने के कारण नहीं हो पाई है. शुरुआती जांच में दूसरी डेड बॉडी किसी लड़के की लग रही है.


बताया जा रहा है कि मृतक युवती की उम्र 18 से 20 साल के लगभग है. लड़की का मर्डर बेरहमी से किया गया है. उसकी डेड बॉडी पर चोट के कई निशान मिले हैं, लड़की का स्तन भी काटा हुआ था. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश जारी है.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें