ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

बिहार : महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, बगीचे में मिली लाश

SARAN : खबर सारण जिले से यहां एक महिला के साथ दुष्कर्म और फिर बाद में उसकी हत्या का मामला सामने आया है। सारण जिले के बनियापुर थाना इलाके के पिरौटा में यह दिल दहला देने वाली वारदात

बिहार : महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, बगीचे में मिली लाश
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SARAN : खबर सारण जिले से यहां एक महिला के साथ दुष्कर्म और फिर बाद में उसकी हत्या का मामला सामने आया है। सारण जिले के बनियापुर थाना इलाके के पिरौटा में यह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पिरौटा धोबी टोला की रहने वाली एक महिला की डेड बॉडी बगीचे से बरामद की गई हैम बताया जा रहा है कि महिला तैमूल निशा बकरी के लिए चारा लेने बगीचे में गई थी लेकिन जब देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की।


काफी खोजबीन के बाद जब तैमूल निशा की तलाश में उसके परिजन बगीचे की तरफ गए तो वहां की स्थिति देखकर दंग रह गए। बगीचे में खून से लथपथ तैमूल निशा की लाश पड़ी हुई थी। उसके चेहरे और शरीर के बाकी हिस्से पर जख्म के गंभीर निशान थे। तैमूल निशा की डेड बॉडी नग्न की हालत में थी।


तैमूल निशा की डेड बॉडी मिलने के बाद तत्काल परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की तो पहली नजर में मामला सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का नजर आया। आशंका जताई जा रही है कि तैमूल निशा को अकेला पाकर कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर राज छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी। तैमूल निशा की उम्र तकरीबन 32 साल थी और वह धोबी टोला के ही रहने वाले तहीद हुसैन की पत्नी थी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें