ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC Bihar Govt Job 2025: बिहार नगर विकास विभाग में निकली बंपर वैकेंसी, BPSC भर्ती नोटिफिकेशन जारी; जानिए... पूरी डिटेल Cyber Crime: EOU की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, बिहार से ऑपरेट हो रहा था अंतरराज्यीय आधार फ्रॉड; तीन गिरफ्तार Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बनेगी मोकामा-मुंगेर चार लेन सड़क, रेल नेटवर्क का भी होगा विस्तार BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला

BIHAR: जाली नोटों का सौदागर निकला SAP जवान, 500 रुपये के 123 जाली नोटों से साथ गिरफ्तार

बताया जाता है कि लोगों को BSAP के इस जवान पर जाली नोटों का कारोबार करने का शक पहले से था। दो दिन पूर्व भी एक पेट्रोल पम्प पर कुछ जाली नोट देने की बात सामने आई थी। जिसके बाद BSAP के जवान द्वारा जब जेसीबी का भाड़ा दिया गया तो वह नोट भी जाली निकला।

bihar

01-Jun-2025 08:42 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस ( BSAP) के एक जवान को भीमनगर थाने की पुलिस ने 500 रुपये के 123 जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सैप जवान की पहचान अमरेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। जो देर शाम जेसीबी का भाड़ा देने कटैया पावर हाउस गया हुआ था। जहां जेसीबी के मालिक शैलेश सिंह को 23 हजार रुपये दिया। जिसमे सारा नोट नकली निकला। 


जिसके बाद जेसीबी के मालिक ने इसकी सूचना तुरंत भीम नगर थाने की पुलिस और SSB को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सैप जवान को धर दबोचा और उसके पास से 500 रुपये के 123 जाली नोट बरामद किया। बताया जाता है कि लोगों को BSAP के इस जवान पर जाली नोटों का कारोबार करने का शक पहले से था। दो दिन पूर्व भी एक पेट्रोल पम्प पर कुछ जाली नोट देने की बात सामने आई थी। जिसके बाद BSAP के जवान द्वारा जब जेसीबी का भाड़ा दिया गया तो वह नोट भी जाली निकला। 


इस बात की जानकारी मिलते ही वीरपुर SDPO सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। SDPO सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर भीमनगर SHO दीपक कुमार ने आरोपी BSAP के जवान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बरामद जाली नोटों को भी जब्त किया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


 बता दें कि भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाके में अवस्थित सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र में जाली नोटों के इस कारोबार में BSAP जवान के संलिप्त होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सीमावर्ती क्षेत्र में जाली नोटों के कारोबार से लोग भी हैरान हैं। इधर SSB और बिहार पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन जांच शुरू कर दी है। जाली नोटों के इस अवैध कारोबार के तार कहाँ से जुड़े हुए हैं इसकी जांच की जा रही है।