BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी
25-Apr-2025 11:06 AM
By FIRST BIHAR
Sanjeev Mukhiya Arrest: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। देश के चर्चित नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड को एसटीएफ की टीम ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में सरकार ने संजीव मुखिया के ऊपर इनाम घोषित किया था।
दरअसल, देश के चर्चित नीट यूजी पेपर लीक समेत बिहार में कई परीक्षाओं का पेपर लीक कराने वाला संजीव मुखिया पुलिस की गिरफ्त से लगातार बाहर था। संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार हाथ पैर मार रही है लेकिन कोई खास फायदा होता नहीं दिख रहा था। लगातार कोशिश के बावजूद पुलिस के पास उसका कोई इनपुट नहीं था।
जिसके बाद पुलिस ने संजिव मुखिया पर इनाम का घोषित करने के लिए सरकार से अनुसंशा की। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने संजीव मुखिया समेत तीन आरोपियों के ऊपर इनाम की घोषणा किया। बिहार पुलिस मुख्यालय ने नीट पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया पर भारी भरकम पुरस्कार राशि की घोषणा कर दी थी। सरकार ने संजीव मुखिया पर तीन लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
पुलिस संजीव मुखिया को लगातार तलाश रही थी। इसी बीच बिहार एसटीएफ को इनपुट मिला कि जिस संजीव मुखिया की तलाश में पुलिस खाक छान रही है वह पटना में छिपा बैठा है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने जाल बिछाया और पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस संजीव मुखिया से पूछताछ कर रही है और उसे कोर्ट के समक्ष पेश करेगी।