ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश; 5 घायल

Bihar Crime News: समस्तीपुर के बेला गांव में ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश और ट्रैक्टर को आग लगाने की घटना में दोनों पक्षों से 5 लोग घायल हो गए।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला गांव में सवा दो बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस झगड़े में पांच लोग घायल हो गए और पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। घटना में एक ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया गया।


सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि भूमि विवाद गांव के ही नीतीश झा से दशकों से चला आ रहा है। वर्ष 1961 और 1972 में समस्तीपुर न्यायालय ने इस जमीन को लेकर टेकन झा के पक्ष में डिग्री दी थी, लेकिन जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका। विरोध के कारण खेत अब तक परती पड़ा था।


शुक्रवार को विपक्षी नीतीश झा अपने परिजनों के साथ खेत जोतने पहुंचे। जब चंद्र मोहन झा और इंद्र मोहन झा ने रोकने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया और मारपीट के साथ गोलीबारी भी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की घटना हुई, जिसमें कुल पांच लोग झुलस गए।


एक पक्ष से चंद्र मोहन झा, इंद्र मोहन झा और दूसरे पक्ष से मुकेश झा, रूबी देवी, नीलम देवी घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें