Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसकी डेड बॉडी को घर में गाड़ दिया। घटना समस्तीपुर जिले के वारिनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में पांच दिन पहने की है लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर इसका खुलासा पुलिस ने रविवार को किया। साथ ही पांच दिन पहले पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बताया जा रहा है कि हत्या कर पत्नी को जमीन में दफनाकर रातभर पति वहीं सोया रहा सुबह उसने अफवाह फैला दी कि उसकी बीवी कही भाग गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहिउद्दीनपुर पंचायत के वार्ड 8 निवासी पलटन राम के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, दारोगा को सूचना मिली की पत्नी का हत्यारोपी अपने गांव आया हुआ है। सूचना मिलते ही दारोगा ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान हत्यारे पति ने स्वीकार किया कि आपसी विवाद में उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। सबूत मिटाने के उद्देश्य से घर के बरामदे पर गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया था और उसी स्थल पर खाट बिछाकर सोया हुआ था। सुबह होने पर उसने गांव में अफवाह फैला दी कि उसकी पत्नी कहीं भाग गई है। पुछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।
ग्रामिणों ने बताया कि जब पलटन राम ने पत्नि के भागने का अफवाह फैलाया तो किसी को विश्वास नहीं हुआ और भनक मिलने पर सूचना कर पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ और शव को गड्ढे से निकाला गया। आरोपी उस वक्त से ही फरार चल रहा था। घटना की सूचना पर डीएसपी भी पुलिस पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच की और मृतका की पुत्री से पूछताछ की थी। छानबिन के दौरान आरोपीत को गिरफ्तार किया गया।




