Hindi News / crime / बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े किराना कारोबारी को मारी गोली; दो...

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े किराना कारोबारी को मारी गोली; दो लाख लूटकर भागे

Bihar Crime News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े किराना व्यवसायी को गोली मारकर बदमाशों ने 2 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. घायल कारोबारी का इलाज जारी है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 12, 2026, 7:05:35 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के कुसरेला गांव का है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े किराना व्यवसायी का पीछा कर उसे गोली मार दी और करीब दो लाख रुपये लूट लिए। 


घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल किराना व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यवसायी की पहचान शुभम कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो हरपुर बोचहा गांव निवासी हैं। 


बताया जा रहा है कि शुभम कुमार अपने किराना का सामान लेने मोहिउद्दीननगर गया था। फिलहाल डॉक्टरों के इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्ट- रमेश शंकर, समस्तीपुर