Hindi News / crime / पहले स्प्रे मारकर बेहोश किया, फिर घर में रखे 5 लाख कैश और...

पहले स्प्रे मारकर बेहोश किया, फिर घर में रखे 5 लाख कैश और 20 लाख के गहने लेकर फरार हुए शातिर चोर

Bihar Crime News: सहरसा के शारदा नगर में शातिर चोरों ने घर में घुसकर परिवार को बेहोशी का स्प्रे मारकर लाखों की चोरी कर ली। चोर 5 लाख रुपये नकद और करीब 20 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Jul 16, 2026, 1:01:06 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में शातिर चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सदर थाना क्षेत्र के शारदा नगर वार्ड नंबर 34 में शातिर चोर रात करीब तीन बजे छत के रास्ते से घर घुसे और लाखों की संपत्ति चुराकर फरार हो गए।



चोरों ने कमरे में सो रहे परिवार के लोगों को स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया और इसके बाद बड़े ही आराम से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, जिओ मोबिलिटी के सहरसा और मधेपुरा के बिज़नेस हेड पीड़ित राकेश कुमार सिन्हा शहर के शारदा नगर में एक किराए के मकान में रहते थे। 



रात चोर छत के रास्ते से मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और परिवार के सभी लोग जिस कमरे में सोए हुए थे इस कमरे में घुसकर सभी पर बेहोशी का स्प्रे कर दिया। बेहोशी की हालत में चोरों ने कमरे के अंदर रखे अलमारी का ताला तोड़कर चोरी की। पीड़ित के अनुसार चोरों ने पांच लाख नकदी के अलावा 20 लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। 



सुबह जगने पर उसने देखा घर में चोरी हो चुकी है। चोरों द्वारा आधा किलो चांदी, सोना का सिक्का, टीका, नथिया, कान का झूमका, अंगुठी, मंगलसूत्र, सोने की चेन, नाक की नथुनी, ढोलना, चांदी का कमरधनी, हाथ का बाजूबंद, चांदी का छल्ला, बच्चा का पायल, चांदी का सिक्का और चकती कुल करीब 25 लाख रुपये की चोरी कर ली गई है। 



घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद थाना में पीड़ित को आवेदन देने को बोला गया। वहीं इस बाबत सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।