ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Bihar Crime News: गला घोंटकर युवक की बेरहमी से हत्या, सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में तीन बदमाशों ने पुरानी रंजिश में युवक जोगिंदर राम की गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे फेंक कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
युवक की हत्या से सनसनी
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: खबर रोहतास जिला से है, जहां बदमाशों ने एक युवक की उसके ही गमछा से गला घोट कर हत्या कर दी और शव को सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए। घटना सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के घोषलडीह नहर पथ पर इमिरता गांव के पास की है।


बताया जाता है की बाइक सवार तीन अपराधियों ने जोगिंदर राम की गमछा से ही गला घोट कर हत्या कर दी तथा सड़क के किनारे के गड्ढे में शव को फेंक कर भाग गए। पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक जोगिंदर राम भी एक हत्या के मामले में पहले से आरोपी था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी को लेकर जोगिंदर की हत्या की गई है। 


वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब जोगिंदर अपने गांव कबई से मजदूरी करने घोसिया जा रहा था। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे रोक कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते हैं बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय भी मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें