ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar Crime News: बारात में नाच प्रोग्राम के दौरान महिला डांसर को लगी गोली , मचा हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम क्षेत्र में एक बारात समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां नाच प्रोग्राम में गोली चलने से डांसर को गोली लग गई है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम क्षेत्र में एक बारात समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां नाच प्रोग्राम में गोली चलने से डांसर को गोली लग गई है। बताया जा रहा है कि आयरकोठा थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में चल रहे नाच प्रोग्राम के दौरान एक महिला डांसर को गोली लग गई। इस घटना से बारात में हड़कंप मच गई।


जख्मी महिला डांसर का नाम काजल कुमारी बताया जा रहा है, जिन्हें तुरंत बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। गोली लगने की वजह और घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में शीघ्र ही दोषी व्यक्ति को पकड़ने और कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा।


बारात टंडवा गांव की थी और यह बारात सासाराम के सबदला गांव से आई थी। नाच प्रोग्राम एक निजी लॉज में आयोजित किया गया था, जहाँ अचानक यह हादसा हुआ। घटना के बाद नाच कार्यक्रम तुरंत बंद कर दिया गया और सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोग और बारात में मौजूद अन्य लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस से जल्द से जल्द इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें