ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Bihar Crime News: बिहार में आरजेडी नेता के बेटे की हत्या, पुल के नीचे संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में आरजेडी नेता राजू सिंह के बेटे संजीव सिंह की संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई। शव पुल के नीचे मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक आरजेडी नेता के बेटे की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरजेडी नेता के बेटे का शव सरायरंजन थाना के सरैया पुल के पास से बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक की पहचान आरजेडी नगर अध्यक्ष राजू सिंह के 35 साल के बेटे संजीव सिंह के रूप में हुई है। संजीव का शव रविवार की सुबह सरैया पुल के पास मिला है। पास में ही एक बाइक भी खड़ी है। संजीव शनिवार की शाम से ही लापता था। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र की है।


मृतक के पिता राजू सिंह ने बताया कि संजीव शनिवार शाम 5 बजे के करीब घर से पैदल ही निकला था। वहां से वह सरायरंजन बाजार स्थित अपनी मौसी के घर गया था। वहां से वह राजीव मेडिकल हॉल से बाइक लेकर सरैया पुल की ओर निकल गया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। कई बार फोन करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। रविवार सुबह शव मिलने की सूचना मिली। 


राजू सिंह का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। शव पर कई जगह चोट के निशान भी है। मृतक संजीव जन वितरण प्रणाली की दुकान भी चलाते थे। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। पत्नी चंद्रप्रभा देवी बच्चों के साथ इस समय अपने मायके आधारपुर गांव में हैं। 


इधर, राजद नेता के पुत्र का शव मिलते ही सरायरंजन थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। आक्रोशित लोगों को समझाया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। सदर एसडीपीओ-1 सह एसएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार छानबीन की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें