ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

रिसेप्शन पार्टी में चल रहा था हर्ष फायरिंग, दूल्हे के दोस्त की गोली लगने से मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय में दोस्त के रिसेप्शन पार्टी में शामिल दूल्हे के दोस्त की हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत हो गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के लख्मीनिया शेरन चक गांव की है। बताय

रिसेप्शन पार्टी में चल रहा था हर्ष फायरिंग, दूल्हे के दोस्त की गोली लगने से मौत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बेगूसराय में दोस्त के रिसेप्शन पार्टी में शामिल दूल्हे के दोस्त की हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत हो गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के लख्मीनिया शेरन चक गांव की है। बताया जाता है कि शेरन चक गांव निवासी वकील शर्मा के बेटे संजय शर्मा की शादी के बाद 21 नवंबर की रात गांव में बहू भोज का आयोजन किया गया था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दूल्हे के दोस्त की जान चली गई। 



इस भोज में दूल्हा संजय शर्मा का दोस्त खगरिया जिले के महेशखूंट गांव का रवि कुमार अपने भाई अमित कुमार के साथ पहुंचा था। समारोह के दौरान मंच पर जब सभी लोग तस्वीर खींचवा रहे थे तभी हर्ष फायरिंग की जा रही थी, आरोप है कि दो गोली हवा में फायर होने के बाद एक गोली मंच के नीचे खड़े दूल्हे के दोस्त रवि कुमार को सीने में लग गई, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए शहर के एक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 



मृतक के भाई ने बताया कि वह दोनों भाई पटना में रहता थे और संजय शर्मा के पिता वकील शर्मा का महेशखूंट में टैक्टर के पार्ट्स बनाने का दुकान था वहीं से दोनों में दोस्ती हुई थी। शादी के बाद निमंत्रण पर रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए दोनों भाई पहुंचे थे, जहां हर्ष फायरिंग किया गया था और बाद में एक गोली उसके सीने में मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मोबाइल भी दूल्हे के परिजनों ने गायब कर दिया है। 



फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में लाया गया है। घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि लगातार रोक के बावजूद शादी और विभिन्न आयोजनों में हर्ष फायरिंग की घटना थम नहीं रही है और हर्ष फायरिंग में ना सिर्फ लोगों की जान जा रही है बल्कि कई लोग घायल भी हो जा रहे हैं। इसके बावजूद लोग हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें