ब्रेकिंग
लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडरलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर

राजधानी रांची में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में दो लोगों को लगी गोली

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। फायरिंग की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। दिनदहाड़े गोलीबारी की घट

राजधानी रांची में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में दो लोगों को लगी गोली
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। फायरिंग की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। गोली लगने से घायल हुए दोनों लोगों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना नामकुम थाना क्षेत्र सुरेश्वर शिव मंदिर के पास की है।


गोली लगने से घायल हुए दोनों लोगों की पहचान आशीष सिंह और राहुल राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेश्वर शिव मंदिर के पास स्थित जमीन के टुकड़े को जमीन माफिया कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के कारण बदमाश अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। शुक्रवार को अचानक कई लोग उक्त जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंच गए। जिसका जमीन मालिक और स्थानीय लोगों ने विरोध किया।


देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो लोगों को गोली लग गई। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आशीष और राहुल को आनन फानन में इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है और इलाके में कैंप कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें