ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

बिहार: तीन आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकाने पर छापा, 10 लड़की का किया गया रेस्क्यू

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी की. पुलिस ने NGO के साथ मिलकर 10 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है. मि

बिहार: तीन आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकाने पर छापा, 10 लड़की का किया गया रेस्क्यू
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी की. पुलिस ने NGO के साथ मिलकर 10 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन आर्केस्ट्रा संचालकों के यहां छापेमारी की और दो संचालकों को भी गिरफ्तार किया है. फिलहाल गिरफ्तार संचालकों से पुलिस पुछताछ कर रही है. 


इस छापेमारी में मुक्त कराई गई लड़कियों का मेडिकल चेकअप कराया जायेगा और उसके बाद उन्हें उनके घर भेजा जाएगा. जानकारी के अनुसार बरामद लड़कियों में 8 नेपाल की और 2 आसाम की है. यह छापा पुलिस ने मुंबई की रेस्क्यू फाउंडेशन और मिशन मुक्ति फाउंडेशन की सूचना पर की है.


इस छापे में मुंबई की रेस्क्यू फाउंडेशन की त्रिवेणी आचार्य ने बताया कि मोतिहारी के कोटवा में कई आर्केस्ट्रा संचालित है. जहां नाबालिग बच्चियों से जबरन गलत काम कराया जाता है. जानकारी के मिलने के बाद बाल संरक्षण इकाई से संपर्क कर इसकी जानकारी दी गई. बाल संरक्षण इकाई से पत्र मिलने के बाद एसपी से मिलकर कार्रवाई के लिए बात की. फिर एसपी ने एक टीम बनाई और बुधवार को कोटवा के राजपुर, दिपऊ और मठिया में तीन आर्केस्ट्रा संचालकों के यहां पुलिस के साथ छापेमारी की गई. जिस क्रम में 10 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया और साथ ही दो आर्केस्ट्रा संचालक भी गिरफ्तार किए गए हैं.


इस कारवाई में कोटवा के प्रभारी थानाध्यक्ष नर्मदेश्वर सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर NGO की टीम के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के तीन जगहों पर छापेमारी की गई. छापेमारी में 10 नाबालिक लड़कियां रिहा किया गया हैं. साथ हीं दो आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार हुए हैं. जिनमें एक राजपुर का मंजय यादव और दूसरा मठिया का नंदू यादव है. गिरफ्तार करने के बाद दोनों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें