ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा

Bihar Crime News: पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने युवक से मोबाइल लूटने के बाद गोली चला दी। युवक को कमर में गोली लगी है और वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छिनतई के दौरान एक युवक को गोली मार दी। बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की जिसमें में एक गोली युवक के कमर में लगी है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को आनन फानन में इलाज के लिए GMCH में भर्ती कराया गया है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा पुल के पास की है। 


घायल युवक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के शेरसाहवादी टोला मिल्की निवासी मोहम्मद अख्तर के 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मनीर के रूप में हुई है। घायल युवक ने बताया कि वह घर से एक किलोमीटर दूर स्तिथ अपना खेत पानी पटाने गया था। दोपहर 12 बजे पानी पटाकर वह अपने दोस्त के साथ पैदल खेत से घर जा रहा था उसकी क्रम में दो बाइक सवार चार बदमाश ने उसे रोका और मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छिनतई के बाद बदमाशों ने हथियार निकाला जिसके बाद वह भागने लगा। 


भागने क्रम में बदमाश ने तीन राउंड फायरिंग की जिसमें से एक गोली उसके कमर में लग गई। इस घटना के बाद सभी बाइक सवार बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गया। चार बदमाशों में से एक बदमाश को घायल ने पहचान लिया। जिसका नाम उसने गोविंद बताया, जो पास के ही गांव का रहनेवाला है। घायल ने बताय की गोविंद का एक गैंग है जो इस तरह का घटना को बराबर अंजाम देता है। वहीं घायल ने इस संबंध स्थानीय थाने को भी फ़ोन कर सूचना दिया है लेकिन पुलिस अब तक नही पहुंची है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें