ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

जीजा के प्यार में दीवानी हुई साली, अपने पति को ही मार डाला

PURNIA : जीजा के इश्क में पागल हुई साली ने अपने पति को ही जान से मार डाला। खबर पूर्णिया जिले से है जहां मुफस्सिल थाना इलाके की एक कालीगंज में एक युवक मो बाबुल की अपहरण के बाद हत्या

जीजा के प्यार में दीवानी हुई साली, अपने पति को ही मार डाला
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNIA : जीजा के इश्क में पागल हुई साली ने अपने पति को ही जान से मार डाला। खबर पूर्णिया जिले से है जहां मुफस्सिल थाना इलाके की एक कालीगंज में एक युवक मो बाबुल की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और साढू मो चांद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जो खुलासा किया है उसके मुताबिक मृतक की पत्नी और उसके जीजा के बीच प्रेम प्रसंग था और इसी वजह से बाबुल की हत्या कर दी गई। 


बाबुल साइकिल की दुकान चलाता था और बुधवार कि सुबह बाबुल का शव धमदाहा थाना इलाके से बरामद कर लिया गया था। इस पूरे कांड का खुलासा करते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष आदित्य कुमार झा ने बताया कि बाबुल की पत्नी अपने जीजा मोहम्मद चांद से प्यार करती थी। मोहम्मद चांद नवगछिया के तुलसीपुर का रहने वाला है। दोनों ने अपने प्रेम प्रसंग के कारण ही प्लानिंग कर बाबुल की हत्या करवाई। घटना में शामिल मोहम्मद चांद को पुलिस ने नवगछिया स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। 


बाबुल को अगवा करने और फिर उसकी हत्या करने तक जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद चांद गाड़ी चलाने का काम करता था। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर बाबुल को गाड़ी पर बिठाया और धमदाहा की तरफ लेकर गया। धमदाहा में ही उसने गला दबाकर बाबुल की हत्या कर दी और शव को सड़क के किनारे फेंक कर घर चला गया था। घटना के बाद वह लगातार अपनी साली के संपर्क में था। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो पूरी कहानी सामने आ गई। अब जीजा-साली दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें