ब्रेकिंग
नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारी

बिहार में शराबबंदी की खुली पोल: एक्सीडेंट के बाद सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें, लोगों में लूटने की मची होड़

PURNIA: बिहार में शर्बाबंदी है लेकिन इस शराबबंदी के बीच नीतीश कुमार की बीच बाजार पोल खुल गई। ताजा मामल बिहार के पूर्णिया का है जहां दो बाइक की टक्कर ने शराबबंदी कानून के परखच

बिहार में शराबबंदी की खुली पोल: एक्सीडेंट के बाद सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें, लोगों में लूटने की मची होड़
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNIA:  बिहार में शर्बाबंदी है लेकिन इस शराबबंदी के बीच नीतीश कुमार की बीच बाजार पोल खुल गई। ताजा मामल बिहार के पूर्णिया का है जहां दो बाइक की टक्कर ने शराबबंदी कानून के परखच्चे उड़ा दिए। बता दें इस एक्सीडेंट के बाद एक्सीडेंट करने वाला तो हो गया फरार हो गया। लेकिन लूटने वालों की चांदी हो गई। 


बता दें 22 मार्च की देर शाम पूर्णिया जिला प्रशासन बिहार दिवस के कार्यक्रम में व्यस्त थे और दारूबाज मस्त थे। पूर्णिया के लाइन बाजार बिहार टॉकीज चौक पर देर शाम दो बाइक की आमने सामने से टक्कर हो जाती है, पहली बाइक लाइन बाजार से बिहार टॉकीज की ओर बढ़ रही थी, वहीं दूसरी बाइक रामबाग की ओर से बिहार टॉकीज पहुंची थी। जोरदार आवाज के साथ टक्कर हुई और सड़क पर एक लाल बोरा में भरा दारू बिखर गया। एक्सीडेंट होते ही बाइक सवार वहां से फरार हो गया। लेकिन सड़कों पर पड़े दारु को लूटने की होड़ मच गई। जिसे जितने बोतल हाथ लगे सबने कमर में कस लिए और लेकर नौ दो ग्यारह हो गए।  नजारा ऐसा पुलिस बैरिकेडिंग के सामने ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराब बंदी कानून की पोल खुल गई। 


एक्सीडेंट होने के बाद भले ही तस्कर फरार हो गया हो लेकिन लूटने वाले भी यह पहचान दे गए कि शराब के शौकीन वह आज भी हैं और जहां भी शराब मिले लेने से चुकते नहीं। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि भरे बाजार में इतना बड़ा कांड हो गया लेकिन पुलिस वालों को कोई खबर नहीं। एक्सीडेंट होने से लेकर खबर कवरेज तक के दरमियान एक भी पुलिस की गाड़ी वहां नहीं पहुंची। सड़क बिल्कुल खाली हो गया। दारू के जितने बोतल थे सब के सब वहां से लूट लिए गए। खाली बचा तो सिर्फ लाल रंग का बोरा, जिसमें चंद लम्हे पहले दारू की खेप थी। यह बिहार में शराबबंदी कानून की असली हकीकत है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें