ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Purnea News: पूर्णिया में मूर्ति तोड़फोड़ के बाद बवाल, भीड़ ने पुलिस पर किया हमला, कई जवान घायल

Purnea News: पूर्णिया के अनगढ़ थाना क्षेत्र में मंदिर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने के बाद हिंसा भड़क गई। भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें कई जवान घायल हो गए। पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर लिया है।

Purnea News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Purnea News: पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल अंतर्गत अनगढ़ थाना क्षेत्र के मजगमा हाट स्थित शिव दुर्गा मंदिर में शुक्रवार सुबह असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर माहौल को अशांत करने की कोशिश की। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।


सूचना मिलते ही अनगढ़ थाना पुलिस और आसपास के थानों की टीम के साथ एसडीपीओ मौके पर पहुंच गए और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। लेकिन इसके बाद उग्र भीड़ ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया कि आरोपी को छोड़ा जाए। जब पुलिस ने ऐसा करने से इनकार किया, तो भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया।


उपद्रवियों ने न केवल सड़क पर आगजनी की बल्कि पुलिस टीम पर हमला भी कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायल जवानों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। हालात को काबू में लाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है, और घटनास्थल पर लगातार कैंप किया जा रहा है।


पूर्णिया पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, 19 सितंबर 2025 को मंदिर में मूर्ति तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने विरोध के नाम पर आगजनी और हिंसा फैलाई। अब तक कई लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है, और स्थिति नियंत्रण में है। विधि-व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें