दिल्ली में स्वामी करपात्री जी की जयंती पर भव्य समारोह, केंद्रीय मंत्री, सांसद और पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई हुए शामिल दिल्ली में स्वामी करपात्री जी की जयंती पर भव्य समारोह, केंद्रीय मंत्री, सांसद और पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई हुए शामिल कंकड़बाग में युवक पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का मामला; तीन आरोपी गिरफ्तार समाजसेवी अजय सिंह ने बाढ़ प्रभावित जवैनिया गांव का किया दौरा, राहत सामग्री का किया वितरण Google Map के चक्कर में बड़ा हादसा, कार सहित खाई में गिरी महिला Bihar Politics: चिराग को दुख हो रहा है तो NDA से अलग क्यों नहीं हो जाते? प्रशांत किशोर का तीखा तंज Bihar Politics: चिराग को दुख हो रहा है तो NDA से अलग क्यों नहीं हो जाते? प्रशांत किशोर का तीखा तंज Ahmedabad Air India Plane Crash:166 पीड़ित परिवारों को एअर इंडिया ने दिया मुआवजा, 52 मृतकों के परिजनों को भी जल्द मिलेगा इतना पैसा Bihar Politics: फूलन देवी स्मृति सभा में शामिल हुए VIP प्रमुख मुकेश सहनी, वीरांगना को बताया प्रेरणास्रोत Bihar Politics: फूलन देवी स्मृति सभा में शामिल हुए VIP प्रमुख मुकेश सहनी, वीरांगना को बताया प्रेरणास्रोत
15-Mar-2025 12:18 PM
By First Bihar
BIHAR CRIME: बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि अब पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं। पुलिस को अब अपना शिकार बना रहे हैं। बिहार में दो दिनों के भीतर दो पुलिस पदाधिकारी की हत्या अपराधियों ने कर दी है। पहले अररिया में एएसआई राजीव कुमार पर अपराधियों ने हमला किया था जिससे उनकी मौत हो गयी थी। वही अब मुंगेर में दो परिवारों के झगड़े को सुलझाने पहुंचे एएसआई संतोष की हत्या कर दी गयी।
एएसआई संतोष कुमार की हत्या के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी पर निकली थी कि तभी अचानक पुलिस की गाड़ी एक्सीडेंट हो गयी। इस हादसे में थानाध्यक्ष सहित 4 पुलिसवाले घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही छापेमारी के दौरान अपराधियों से मुठभेड़ हो गयी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। अपराधी गुड्डू यादव को पैर में गोली है। उसे भी सदर अस्पताल में में भर्ती कराया गया है। SP सैय्यद इमरान मसूद ने घटना की पुष्टि की है।
बता दें कि मुंगेर में दो परिवारों के झगड़े को सुलझाने नंदलालपुरा गए एएसआई संतोष कुमार पर अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थिति बिगड़ता देख उन्हें पटना रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। अभी तक 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में हुए एनकाउंटर में एक अपराधी को गोली लगी है।
वही दो दिन पहले अररिया में भी एक एएसआई पर हमला किया गया जिससे उनकी मौत हो गयी थी। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराधी के छिपे होने की सूचना पर एएसआई राजीव कुमार अररिया के लक्ष्मीपुर गांव में पहुंचे थे तभी उन पर हमला बोला गया जिससे उनकी मौत हो गयी। इस तरह अपराधी पुलिसवालों को टारगेट कर उन पर हमला कर रही है। हालांकि पुलिस इन अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। मुंगेर में एनकाउंटर में पुलिस ने एक अपराधी को गोली मारी लेकिन गोली पैर में जा लगी जिससे उसकी जान बच गयी। अभी अपराधी गुड्डू यादव का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है। वही घायल पुलिस कर्मियों का भी इलाज वही चल रहा है।