ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

पुलिस रिमांड पर लिये गये अनंत सिंह, पूछताछ के लिए लाया गया थाने, वायरल ऑडियो मामले में छोटे सरकार से पुलिस उगलवाएगी कई राज़

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पुलिस ने दो दिनों की रिमांड पर ले लिया है. भोला सिंह और उसके भाई मुकेश की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस अनंत सिंह स

पुलिस रिमांड पर लिये गये अनंत सिंह, पूछताछ के लिए लाया गया थाने, वायरल ऑडियो मामले में छोटे सरकार से पुलिस उगलवाएगी कई राज़
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पुलिस ने दो दिनों की रिमांड पर ले लिया है.  भोला सिंह और उसके भाई मुकेश की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस अनंत सिंह से पूछताछ  के लिए उन्हें महिला थाने ले आई है.


बेउर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच विधायक अनंत सिंह को महिला थाने लाया गया है. मोकामा के बाहुबली विधायक से पुलिस पूछताछ करेगी. अनंत सिंह से पूछताछ के लिए पुलिस ने सवालों की सूची तैयार कर ली है. बड़ा सवाल ये है कि क्या इस बार छोटे सरकार पुलिस के सवालों का जवाब देंगे या नहीं?


पुलिस की टीम ने अनंत सिंह से पूछताछ को लेकर ऑडियो क्लिप और अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा कर लिया है. पूछताछ के दौरान अनंत सिंह को ऑडियो क्लिप भी सुनाई जाएगी. इसस पहले एएसपी लिपि सिंह मोकामा विधायक से पूछताछ कर चुकी हैं, हालांकि तब एके-47 बरामदगी मामले में उनसे पूछताछ हुई थी. पहली पूछताछ में अनंत सिंह ने पुलिस के ज्यादातर सवालों का जवाब नहीं दिया था. लेकिन इस बार पुलिस वायरल ऑडियो मामले में मोकामा विधायक का मुंह खुलवाने की कोशिश करेगी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें