ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

Bihar Crime News: बिहार में घोड़े ने कर दिया कौन सा बड़ा कांड? पुलिस को करना पड़ा अरेस्ट

Bihar Crime News: बिहार पुलिस ने शराब की तस्करी के मामले में एक घोड़े को पकड़ा है. घोड़े का मालिक तो फरार हो गया लेकिन घोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

Bihar Crime News
पुलिस की गिरफ्त में घोड़ा!
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके शराब माफिया और तस्कर शराब की तस्करी करने में लगे हैं। तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं और शराब की तस्करी में बेजुबान जानवरों तक का इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला बेतिया से सामने आया है, जहां तस्कर तो फरार हो गया है लेकिन बेजुबान घोड़ा थाने पहुंच गया है।


दरअसल, बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद सूबे में खुलेआम शराब की तस्करी हो रही है। शराब तस्कर नए-नए ढंग से शराब की तस्करी कर रहे हैं। इसी क्रम में शराब तस्कर शराब तस्करी करने का एक नयाब तरीका ढूंढ निकाला है, जिससे पुलिस भी हैरान है। 


बेतिया की नौतन पुलिस ने शराब की तस्करी करते एक घोड़े को पकड़ा है। नौतन प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक के सामने चार कार्टून विदेशी शराब के साथ एक घोड़े को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस को आता देख कारोबारी घोड़े पर लदे शराब को छोड़ कर फरार हो गए। 


थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस गश्ती के दौरान देखा कि शराब कारोबारी घोड़े पर शराब का खेप लेकर जा रहा है। पुलिस को आता देख कारोबारी फरार हो गया। तलाशी के दौरान घोड़े पर लदे चार कार्टून शराब बरामद किया हैं। 

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट.. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें