ब्रेकिंग
बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार

Patna News: पटना विश्वविद्यालय में बम फेंकने से मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्जनों छात्रों को हिरासत में लिया

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. बिहार के प्रतिष्ठित पटना विश्वविद्यालय में बमबाजी की घटना से परिसर में भारी तनाव फैल गया है.

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बिहार के प्रतिष्ठित पटना विश्वविद्यालय में बमबाजी की घटना से परिसर में भारी तनाव फैल गया है। यह घटना रविवार की आधी रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है, जब कैवेंडिश और मिंटू हॉस्टल के छात्रों के बीच विवाद बढ़ गया।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले इस विवाद में छात्रों के बीच जोरदार बहसबाजी हुई, जिसके बाद रोड़े चले और फिर अचानक कुछ बम फेंके गए। जानकारी के अनुसार, करीब तीन से चार बम फेंके गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बम फेंके जाने के बाद पटना विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया और छात्र-छात्राओं में भय का माहौल बन गया।


सूचना मिलते ही पटना पुलिस अलर्ट हो गई और तुरंत मौके पर पहुंची। पीरबहोर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और कई छात्रों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए छात्रों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, इस समय यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्रों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे यह हिंसक घटना हुई।


विवाद की पूरी जानकारी के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पटना विश्वविद्यालय प्रशासन भी इस घटना की गंभीरता को लेकर चिंता व्यक्त कर रहा है और परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की बात कही है। इस घटना से छात्रों के अभिभावकों में भी दहशत है, और वे अपनी संतानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।


वहीं, पटना पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्रावास परिसर में इस तरह की घटनाओं के बाद पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करने की बात कही है।


हालांकि,  घटना की वजह की पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन पुलिस और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें