ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Patna Crime News: पटना में बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, मौके पर मौत

Patna Crime News: खबर बिहार की राजधानी पटना है, जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक निजी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना धनरुआ थाना क्षेत्र के सिगरामपुर के पास मंगलवार शाम की है।

Patna Crime News
पटना क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: खबर बिहार की राजधानी पटना है, जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक निजी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना धनरुआ थाना क्षेत्र के सिगरामपुर के पास मंगलवार शाम की है। मृतक शिक्षक की पहचान 55 वर्षीय रामचंद्र यादव उर्फ गुरुजी के रुप में हुई है। मृतक पंचायत के वार्ड सदस्य महेश प्रसाद के भाई थे।


जानकारी के मुताबिक, रामचंद्र यादव पास के आश्रयपुर गांव में सोसाइटी में दूध देकर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी सिगरामपुर गांव के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। छाती और पेट में एक-एक गोली लगने से मौके पर रामचंद्र की मौत हो गई।


वहीं, घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि हत्या की सूचना देने के एक घंटे के बाद पुलिस पहुंची। जिससे नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने शव उठाने से पुलिस को रोक दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। साथ ही ग्रामीणों न आरोप लगाया है कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही बिहार में इतने अपराध बढ़ रहा है। 


वहीं, एक हफ्ते पहले भी अपराधियों ने फायरिंग की, जिसके सूचना पुलिस को दी गई थी उसके बाबजूद पुलिस अपराधी को अभी तक पकड़ नहीं पाई है। बताया जा रहा है कि बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस को वापस लौटना पड़ा। बाद में डीएसपी सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची व लोगों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने आई।


सिटी एसपी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। साथ ही पुलिस वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान कर रही है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें