ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

पटना गैंगरेप केस में एक और खुलासा, लड़की को रातभर फ्लैट में रखने की थी प्लानिंग, पुलिस कस्टडी में मारपीट पर उतारू हुए विनायक-संदीप

PATNA: राजधानी पटना में 19 साल की बीबीए स्टूडेंट के साथ गैंगरेप केस में नये-नये खुलासे हो रहे हैं. आरोपी विनायक सिंह ने जहां अपने गुनाह को कबूल कर लिया है, वहीं संदीप मुखिया न

पटना गैंगरेप केस में एक और खुलासा, लड़की को रातभर फ्लैट में रखने की थी प्लानिंग, पुलिस कस्टडी में मारपीट पर उतारू हुए विनायक-संदीप
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना में 19 साल की बीबीए स्टूडेंट के साथ गैंगरेप केस में नये-नये खुलासे हो रहे हैं. आरोपी विनायक सिंह ने जहां अपने गुनाह को कबूल कर लिया है, वहीं संदीप मुखिया ने रेप की घटना में शामिल होने से इनकार कर दिया है. पुलिस कस्टडी में आरोपी विनायक और संदीप ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं. 


पूछताछ में आरोपियों ने अपनी घिनौनी साजिश के बारे में खुलासा किया है. आरोपियों के मुताबिक गैंगरेप की साजिश विनायक ने घटना के 3 दिन पहले ही रच ली थी. जिस पर संदीप ने अपनी हामी भरी थी. छात्रा के साथ हैवानियत करने के लिए दरिंदों ने बेहद खतरनाक प्लान बनाया था. आरोपी कुश के कुर्जी स्थित फ्लैट में छात्रा को रातभर रखकर उसके साथ हैवानियत करने की प्लानिंग की गई थी. लेकिन किराया लेने कुश का मकान मालिक पहुंच गया और उसने लड़की को देख लिया फिर उसने पुलिस को इसकी सूचना देने की धमकी दी, जिसके बाद वे छात्रा को वहां से लेकर चले गये. 


सूत्रों के मुताबिक पुलिस जब विनायक और संदीप मुखिया से पूछताछ कर रही थी, इस दौरान दोनों आपस में मारपीट करने पर उतारू हो गये थे. घिनौनी घटना में क्राइम पार्टनर रहे विनायक सिंह संदीप मुखिया को मारने के लिए उठ गया था. बताया जा रहा है कि संदीप सारा ठीकरा विनायक के माथे पर फोड़ रहा था, जिससे वो भड़क गया और संदीप के साथ मारपीट करने पर आमादा हो गया. जिसके बाद पुलिसवालों ने बीच-बचाव किया. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें