ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Patna Crime News: पटना में पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश करने वाला थार ड्राइवर अरेस्ट, वीडियो हुआ था वायरल

Patna Crime News: पटना के चितकोहरा इलाके में पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश करने वाले थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वायरल हुए वीडियो में घटना साफ नजर आई थी।

Patna Crime News
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा इलाके में पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश करने वाले थार वाहन के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से ही पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी।


दरअसल, बीते 24 जून की दोपहर चेकिंग के दौरान पुलिस ने काले रंग की थार गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रफ्तार तेज कर दी और पुलिसकर्मियों को टक्कर मारते हुए भाग निकला था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि थार गाड़ी पुलिसकर्मियों की ओर तेजी से बढ़ रही है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 


गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के तुरंत बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और आरोपित की तलाश में तलाशी अभियान चलाया गया। शुरू में आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे ट्रैक कर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक वही है, जिसकी थार गाड़ी से पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया गया था। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें