ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट बना अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना, 4242 लीटर शराब जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामाBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनमुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट बना अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना, 4242 लीटर शराब जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामाBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन

Patna News: क्या हो गया कि VIP गाड़ियों तक की चेकिंग कर रही पटना पुलिस? सड़क पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को देखकर लोग हैरान

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में रविवार की सुबह से ही सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को देखकर लोग हैरान हैं. पुलिस सभी गाड़ियों की सघन जांच कर रही है, यहां तक की वीआईपी गाड़ियों की भी तलाशी ली जा रही है.

Patna News
सड़क पर पटना पुलिस
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: राज्य पुलिस मुख्यालय की फटकार के बाद पटना पुलिस एक्शन में आ गई है। पटना में शनिवार को बीच बाजार में 10 राउंड हुई फायरिंग की घटना को लेकर उठ रहे सवाल के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और राजधानी के हर चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस वीआईपी गाड़ियों तक को नहीं छोड़ रही है।


दरअसल, शनिवार की दोपहर पटना के कृष्णापुरी थानाक्षेत्र के न्यू पुनाईचक बोरिंग केनाल रोड स्थित इंदिरा भवन के पास 10 राउंड फायरिंग की घटना हुई थी। इंदिरा भवन के पास एक सफेद रंग की इनोवा में काले रंग की स्कॉर्पियों ने टक्कर मार दी थी।बात बढ़ गई और घटना के एक घंटे बाद स्कॉर्पियो सवार अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा और इंदिरा भवन के पास हवाई फायरिंग करने लगा था।


10 राउंड फायरिंग करने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये थे। गोलीबारी की घटना के बाद बोरिंग केनाल रोड स्थित न्यू पुनाईचक इंदिरा भवन के पास अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। गोली की आवाज सुन लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे।


इस घटना के बाद राजधानी पटना के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठने लगे थे। इस घटना को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। पुलिस मुख्यालय की फटकार का असर आज पटना की सड़कों पर देखने को मिल रहा है। पटना पुलिस पूरी तरह एक्शन में आ गई है। पटना पुलिस सड़कों पर उतर गई है और सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।


भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ पटना के हर चौक-चौराहे पर पुलिस मौजूद है। सड़कों पर हर वाहन की जांच की जा रही है। वीआईपी गाड़ियों की भी पुलिस सख्ती से जांच कर रही है। पटना की इनकम टैक्स चौराहा से लेकर कई स्थानों पर पुलिस का अभियान चल रहा है। एक-एक व्यक्ति की जांच की जा रही है। डीएसपी के साथ-साथ थानाध्यक्ष और भारी संख्या में पुलिस फोर्स सड़क पर उतर गई है।

रिपोर्ट- प्रेम राज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें