ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Patna Crime News: पटना पुलिस लाइन में सिपाही ने की खुदकुशी, पारिवारिक विवाद ने ली जान

Patna Crime News: पटना से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां नवीन पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आरा निवासी अशोक कुमार के रुप में हुई है।

Patna Crime News
पटना क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: पटना से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां नवीन पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आरा निवासी अशोक कुमार के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर-1 कृष्ण मुरारी प्रसाद और बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मौके पर बताया जा रहा है कि सिपाही भोजपुर के निवासी थे। वे 2004 से पटना में स्वजनों के साथ रहते थे।



जानकारी के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले अशोक कुमार की पत्नी किसी पारिवारिक कारण से घर छोड़कर मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि सिपाही चालक अशोक कुमार कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। इस घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया, जिन्होंने कमरे की जांच कर साक्ष्य जुटाए।


पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।


अशोक कुमार सिंह की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। उनके साथी पुलिसकर्मी भी इस घटना से स्तब्ध हैं। विभागीय अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं कि कहीं ड्यूटी का दबाव या पारिवारिक तनाव तो आत्महत्या की वजह नहीं बना।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें