ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Patna Crime News: लखीसराय का कुख्यात अपराधी पटना से अरेस्ट, 50 हजार के पुराने नोट और हथियार जब्त

Patna Crime News: पटना पुलिस ने लखीसराय के कुख्यात अपराधी पंकज सहनी को रामकृष्णानगर से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और 50 हजार के पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार किया। वह पटना में बड़ी लूट की साजिश रच रहा था।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: पटना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लखीसराय जिले के कुख्यात अपराधी पंकज सहनी को भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ धर दबोचा। यह कार्रवाई रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण कॉलोनी, पश्चिमी नयावक स्थित किराए के मकान में की गई।


पटना ईस्ट के सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि रामकृष्णानगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पंकज सहनी इलाके में छिपा हुआ है और पटना में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सदर पटना तथा रामकृष्णानगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। 


टीम ने त्वरित छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधी के ठिकाने से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्त में आए बदमाश के पास से एक हजार और पांच सौ के 50 हजार के पुराने नोट बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पटना में एक बड़े लूटकांड की योजना बना रहा था। 


इस संबंध में रामकृष्णानगर थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपराधी पंकज सहनी पर पूर्व में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, डकैती, लूट और हथियारबंद हमलों से जुड़े मामले शामिल हैं। 

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें