ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

पटना पारस अस्पताल हत्याकांड: अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार, गैंगवार में मारा गया चंदन मिश्रा: SSP

पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इसे गैंगवार का नतीजा बताया और कहा कि जल्द पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा।

Bihar
पूरा नेटवर्क जल्द होगा बेनकाब
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना के प्रतिष्ठित पारस अस्पताल में दिनदहाड़े गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव हैं।


एसएसपी के मुताबिक, घटना के समय अस्पताल के बाहर खड़े छठे अपराधी की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस की जांच में कई और लोगों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं, जिसके चलते गिरफ्तार आरोपियों की संख्या आगे और बढ़ सकती है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने साफ किया कि यह घटना आपसी गैंगवार का नतीजा है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि चंदन मिश्रा की हत्या किसके इशारे पर कराई गई। उन्होंने कहा कि इस दिशा में भी जांच जारी है और जल्द ही पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश किया जाएगा।


इस मामले में एक बड़ी कार्रवाई भोजपुर जिले में हुई, जहां पुलिस ने बलवंत सिंह समेत दो अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें कड़ी सुरक्षा में इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटना पुलिस इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने दावा किया है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क को बेनकाब कर लिया जाएगा।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें