ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

पटना: ऑनलाइन शॉपिंग और बिजली बिल का मैसेज भेज लाखों की ठगी, अलग-अलग थाने में केस दर्ज

PATNA: बिहार में साइबर क्राइम लगातार बढ़ते जा रहा है। इस बाद शातिरों ने एक छात्रा और ठेकेदार सहित तीन लोगों को ठगी का शिकार बना लिया। बिजली बिल ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर उनके अकाउंट से लाखों रुपये उड़

पटना: ऑनलाइन शॉपिंग और बिजली बिल का मैसेज भेज लाखों की ठगी, अलग-अलग थाने में केस दर्ज
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में साइबर क्राइम लगातार बढ़ते जा रहा है। इस बाद शातिरों ने एक छात्रा और ठेकेदार सहित तीन लोगों को ठगी का शिकार बना लिया। बिजली बिल ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर उनके अकाउंट से लाखों रुपये उड़ा लिये गए। इसमें दो मामला पाटलिपुत्र थाने में दर्ज कराया गया है, जबकि एक मामले में पीड़ित आवेदन लेकर थाने पहुंचे थे।



ठगी का शिकार हुई छात्रा पाटलिपुत्र के मैनपुरा इलाके की रहने वाली कृति है, जिससे अपराधियों ने ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 75 हजार रूपये उड़ा लिए। बीते 11 तारीख को ही साइबर अपराधियों ने उसे ऑनलाइन शॉपिंग का एक लिंक भेजा था। इसके बाद उससे वाट्सएप ही चैट कर लिंक को क्लिक करने को कहा। इसी दौरान छात्रा के फोटक महिंद्रा बैंक के खाते से 75 हजार रूपये की निकासी कर ली गई। जैसे ही उसे इसका पता चला उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत अपने बैंक अकाउंट को ब्लॉक करवाया और पाटलिपुत्र थाने में मामला दर्ज कराया। 



वहीं, इंद्रपुरी के रोड नंबर 7 के रहने वाले अभिषेक कुमार के मोबाइल पर बिजली कटने का मैसेज आया। जब उन्होंने मैसेज पर दिये गये नंबर पर फ़ोन किया तो शातिरों ने अभिषेक से तीन एप डाउनलोड करवाये, जिसके बाद उनके मोबाइल को हैक कर तीन आर में 85 हजार रुपये उड़ा लिये। बीते मंगलवार को उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उन नंबरों की जांच में जुटी हुई है। 



कुबेटर गली के रहने वाले एक ठेकेदार भूषण राय के एसबीआई के खाते से अपराधियों ने एक लाख रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित ने बताया कि जब वे एसबीआई के कुर्जी शाखा में किसी काम से गये तो उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए हैं। इसके बाद रवि ने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि उनके खाते से रुपये 10 से 12 जून के बीच ही निकासी की गई है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें