ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

पटना : शराबी पति से परेशान थी पत्नी, आशिक के साथ मिलकर किया मर्डर

PATNA : शराबी पति से परेशान पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. मामला पटना के मसौढ़ी के नुरूदीपुर गांव का है. पटना पुलिस ने जांच के दौरान मामले का खुलासा किया है कि 26 वर

पटना : शराबी पति से परेशान थी पत्नी, आशिक के साथ मिलकर किया मर्डर
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : शराबी पति से परेशान पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. मामला पटना के मसौढ़ी के नुरूदीपुर गांव का है. पटना पुलिस ने जांच के दौरान मामले का खुलासा किया है कि  26 वर्षीय बुद्धदेव कुमार की हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई थी. 

बताया जा रहा है कि  31 अक्टूबर की सुबह बुद्धदेव की लाश उसके ही गोशाला में मिली थी. जिसके बाद पत्नी ने अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज कराया था. लेकिन जांच के दौरान उसकी संदिग्ध स्थिती और घटना वाले दिन घर में चार मोबाइल एक्टिव देखते हुए जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया.  जिसके बाद मृतक की पत्नी और उसके मनेर के बलुआ का रहने वाला उसका बहनोई को गिरफ्तार किया गया है.

 मृतक कि पत्नी ने बताया कि उसका अवैध संबंध अपने जीजा के साथ था और उसका पति शराबी था. वह हर दिन शराब पीकर घर आता था और पत्नी ममता के साथ मारपीट करता था. शराब पीने की लत के कारण उसने काफी जमीन बेच दी थी और अब वह बिहटा-समेरा रोड स्थित चार कट्ठा जमीन भी बेचने का प्रयास कर रहा था. इससे तंग आकर उसने अपने पति की हत्या की प्लानिंग की और फिर अपने आशिका और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया.  30 अक्टूबर को मंटू ममता के घर पर ही था. उसने अपने गांव के ही नंदू राय व जितेंद्र कुमार को भी घटना के दिन  ममता के घर पर बुला लिया. 30 नवंबर की शाम जैसे ही बुद्धदेव दारू पीकर घर लौटा उन्‍होंने उसे दबोच लिया और घर के आंगन में लाकर उसका हाथ-पैर बांध गले में मवेशी का पगहा डाल उसकी हत्‍या कर दी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें