ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

शादी में नाच-गान बंद कराने पर भड़के लोग, पुलिस टीम पर किया हमला, रोड़ेबाजी में सिपाही का सिर फटा, लोगों ने राइफल भी छीनी

PATNA: कोरोना की तीसरी लहर से बढ़ते संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए बिहार सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन लगाया। लोगों को लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहने की अपील की जा रही है। लेक

शादी में नाच-गान बंद कराने पर भड़के लोग, पुलिस टीम पर किया हमला, रोड़ेबाजी में सिपाही का सिर फटा, लोगों ने राइफल भी छीनी
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: कोरोना की तीसरी लहर से बढ़ते संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए बिहार सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन लगाया। लोगों को लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहने की अपील की जा रही है। लेकिन कुछ लोग सरकार के इस आदेश को नहीं मान रहे हैं। ऐसे लोगों में अब पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। यही कारण है कि जब पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने की कोशिश करती है तो लोग पुलिस पर ही हमला करते नजर आते हैं।


ऐसी ही एक घटना पटना के खुसरूपुर में सामने आई है जहां शादी समाराह के दौरान हो रहे नाच-गान के कार्यक्रम को रोके जाने से भड़के लोगों ने राइफल छीन ली और पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी कर दी। इस दौरान कई पुलिस कर्मियों की पिटाई भी की गयी। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में एक शादी समारोह में नाच-गान का पूरा इंतेजाम किया गया था। गांव में आई बारात में नाच-गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तब मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम को रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन यह लोगों को नागवार गुजरा।


पुलिस के मना करने पर लोग भड़क गये और पुलिस वालों पर हमला बोल दिया। लोगों ने पुलिस को खदेड़ना शुरू किया और इस दौरान रोड़ेबाजी भी करने लगे। इस दौरान लोगों ने पुलिस की राइफल छिन ली और उनकी पिटाई कर दी। जिसमें एक सिपाही बुरी तरह घायल हो गया। लोगों ने सिपाही का सिर फोड़ डाला। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से पुलिस कर्मी राइफल वही छोड़कर अपनी जान बचाते भागे। जिसके बाद थानाध्यक्ष अतिरिक्‍त पुलिस बल के साथ दोबारा गांव पहुंचे और किसी तरह छीनी गई रायफल को बरामद किया।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें