ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

पटना गैंगरेप केस: संदीप-विनायक का साथ देने वाला रॉकी अरेस्ट, गंदी-गंदी गालियां देकर पुलिस को किया था चैलेंज

PATNA: राजधानी पटना में 8 जनवरी को बीबीए की स्टूडेंट के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपियों के साथी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. संदीप मुखिया और विनायक सिंह का साथ देने वाले रॉकी

पटना गैंगरेप केस: संदीप-विनायक का साथ देने वाला रॉकी अरेस्ट, गंदी-गंदी गालियां देकर पुलिस को किया था चैलेंज
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना में 8 जनवरी को बीबीए की स्टूडेंट के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपियों के साथी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. संदीप मुखिया और विनायक सिंह का साथ देने वाले रॉकी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फुलवारीशरीफ पुलिस ने रॉकी को अरेस्ट करके जेल भेज दिया है.



पुलिस की पूछताछ में रॉकी यादव ने बताया है कि पार्किंग ठेकेदारी के दौरान संदीप के साथ उसकी दोस्ती हुई थी. रॉकी ने बताया कि छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद उसने आरोपियों को भागने में मदद की थी. गैंगरेप केस के आरोपी संदीप मुखिया और विनायक सिंह को रॉकी ने शास्त्रीनगर के एक घर में एक रात तक छिपाकर भी रखा था.


गैंगरेप केस में पुलिस ने जब विनायक सिंह और संदीप मुखिया को गिरफ्तार किया था तब रॉकी यादव ने पटना पुलिस को गंदी-गंदी गालियां दी थी. रॉकी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें रॉकी ने पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों को भद्दी-भद्दी गालियां दी थी. इतना ही नहीं नशे में धुत्त रॉकी ने पुलिस को चैलेंज करके कहा था कि वो पुनाईचक में है, आकर गिरफ्तार कर लो.



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें