ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

पटना सिटी: अपहरण के बाद युवक की हत्या, कुएं से लाश मिलने से परिजनों में मचा कोहराम

PATNA CITY: युवक के अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के रायबाग से युवक का अपहरण किया गया था जिसके पांच दिन बाद उसकी लाश कुएं से मिलने से इलाके म

पटना सिटी: अपहरण के बाद युवक की हत्या, कुएं से लाश मिलने से परिजनों में मचा कोहराम
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA CITY: युवक के अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के रायबाग से युवक का अपहरण किया गया था जिसके पांच दिन बाद उसकी लाश कुएं से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक के पड़ोसी के घर मेंं स्थित कुएं से युवक की लाश बरामद की गयी है। युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

गौरतलब है कि दीदारगंज के रायबाग से पिछले 5 दिनों से युवक लापता था। उसके अपहरण के बाद हत्या की आशंका परिजन जता रहे थे। परिजनों ने लापता युवक की बरामदगी के लिए सोमवार को थाने का घेराव किया था और अशोक राजपथ पर आगजनी कर रोड को जाम किया था। 

दीदारगंज थाना क्षेत्र के रायबाग में 6 मई से धीरज लापता था। युवक का पड़ोस की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आखिरी बार धीरज ने युवती से मोबाइल पर बातचीत की थी जिसके बाद वह घर से निकला था। जिसके बाद लौट कर घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गयी। 

परिजनों ने ऐसी आशंका जताई थी कि प्रेमिका ने फोन करके उसे अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ अनहोनी हुई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लिया। युवक की बरामदगी को लेकर परिजनों ने थाने का घेराव किया था और रोड भी जाम कर दिया था। दीदारगंज थानेदार राजेश कुमार ने बताया था कि फिलहाल धीरज की काफी खोजबीन की गई जा रही है लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस घटना पर नजर बनाए हुए है और दोनों मां-बेटी से पूछताछ जारी है।


 पुलिस की जांच जारी थी तभी आज मंगलवार को युवक का शव उसके पड़ोसी के घर में स्थित कुएं से बरामद किया गया। इस घटना से तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें