ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

पटना: गूगल पर नंबर ढूंढ रही छात्रा के साथ ठगी, रोने लगी तो फिर से उड़ा लिए 50 हजार

PATNA : साइबर अपराधी ठगी के लिए हर दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं. कभी इंटरनेट मीडिया पर लुभावने विज्ञापन और आफर तो कभी मेसेज के द्वारा लिंक भेज कर ठगी की शिकायतें पुलिस के पास पहुंच

पटना: गूगल पर नंबर ढूंढ रही छात्रा के साथ ठगी, रोने लगी तो फिर से उड़ा लिए 50 हजार
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : साइबर अपराधी ठगी के लिए हर दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं. कभी इंटरनेट मीडिया पर लुभावने विज्ञापन और आफर तो कभी मेसेज के द्वारा लिंक भेज कर ठगी की शिकायतें पुलिस के पास पहुंची हैं. इसी तरह क्रेडिट कार्ड बनाने, या फिर गूगल पर नंबर ढूंढ कॉल कर नाम पर ठगी की जा रही है. ऐसा ही  एक मामला पटना राजधानी से सामने आया है. 


एक बार फिर पटना राजधानी पटना में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. इस बार साइबर ठगों ने एक छात्रा को अपना शिकार बनाया. ठगों ने एक बार नहीं उससे दो दो बार अपने जाल में फसाया. बता दें पूर्वी इंदिरा नगर निवासी सुशीला कुमारी ने बताया कि वे टेस्ट सिरीज खरीदने के लिए गूगल पर नंबर ढूंढ रही थीं. एक नंबर मिला, जिस पर उसने काल किया. उसक बाद काल रिसीव करने वाले ने उनसे मोबाइल में एनी डेस्क रिमोट डेस्कटाप और एल्पेमिक रिमोट डेस्कटाप कंट्रोल नामक दो एप डाउनलोड कराए. इसके बाद पहली बार में पांच रुपये और दूसरी बार में 49 हजार रुपये उसके खाते से गायब हो गए. जब उसे पता चला तो फोन पर ही रोने लगीं. काफी गिड़गिड़ाई कि उसके पैसे लौटा दें, वे बहुत जरूरतमंद हैं. उसे लगा ठग उसपर दया करके पैसा लौटा देगा. छात्रा को एक बार फिर ठग की बातों पर विश्वास भी हो गया, लेकिन यह और उसके लिए गलत साबित हुआ. उसने एक बार फिर 50 हजार रुपये निकाल लिए. इस तरह छात्रा के खाते से पांच बार में 99 हजार 269 रुपये गायब कर दिए.


इसके बाद छात्रा ने कंकड़बाग थाने में शिकायत की है. इस मामले में थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी की गई है. ठगों का पता लगाया जा रहा है. पूर्वी इंदिरा नगर निवासी सुशीला कुमारी ने बताया कि वे टेस्ट सिरीज खरीदने के लिए गूगल पर नंबर ढूंढ रही थीं. एक नंबर मिला, जिस पर काल किया. उन्हें क्या पता था कि वह फर्जी साइट है.

इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें