ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

पटना में डॉक्टर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना से सटे दानापुर में बदमाशों ने एक डॉक्टर की हत्या कर दी। घटना खगौल थाना क्षेत्र के खगौल-दानापुर रोड की ह

पटना में डॉक्टर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना से सटे दानापुर में बदमाशों ने एक डॉक्टर की हत्या कर दी। घटना खगौल थाना क्षेत्र के खगौल-दानापुर रोड की है। यहां बाइक सवार अपराधियों ने एक 58 साल के डॉक्टर को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान प्रैक्टिशनर डॉक्टर मोहम्मद अनवर के रूप में की गई है। घटना क बाद सगुना मोड़ स्थित निजी नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मोहम्मद अनवर की मौत हो गई है.



घटना से जुडी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ मृतक भुसौला दानापुर के रहने वाले थे। दानापुर के ताराचक में उनका क्लीनिक था। बदमाशों ने उन्हें अपना निशाना बना लिया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उनकी हत्या क्यों की गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। दानापुर एएसपी अभिनव धीमान ने डॉक्टर की मौत की पुष्टि की है। 



घटना को लेकर तरह-तरह की बात सामने आ रही है। वहीं, मृतक के साला मोहम्मद अय्यज का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। इसके बावजूद उनकी हत्या कर दी गई है। घटना के बाद अनवर को सोना मोड़ स्थित निजी नर्सिंग होम में लाया गया, जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश उनकी मौत हो गई। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें