ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”

पटना: कलयुगी बाप की करतूत, 6 साल के बेटे को पहले पीटा फिर जान से मार डाला

PATNA: राजधानी पटना में कलयुगी बाप की करतूत सामने आई है। कंकड़बाग के मलाही पकड़ी इलाके में एक शख्स ने अपने ही बेटे की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी

पटना: कलयुगी बाप की करतूत, 6 साल के बेटे को पहले पीटा फिर जान से मार डाला
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  राजधानी पटना में कलयुगी बाप की करतूत सामने आई है। कंकड़बाग के मलाही पकड़ी इलाके में एक शख्स ने अपने ही बेटे की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि कलयुगी बाप ने अपने छह साल के मासूम बेटे का हाथ पैर बांध कर इस कदर पीटा की बच्चे की मौत हो गयी। मृतक की बहन की नजर शव पर पड़ी और वह रोने लगी जिसकी आवाज सुनकर इलाके के लोग भी इकट्ठा हो गये। जिसके बाद पुलिस भी पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिंदुओं की जांच कर रही है। 



बताया जाता है कि आरोपी शख्स ने तीन शादियां रचाई थी। उसकी एक पत्नी खगड़िया में रहती है जबकि दूसरी पत्नी की मौत हो चुकी है।  जिस मासूम की उसने हत्या की वह दूसरी पत्नी का बेटा था। वही तीसरी पत्नी मलाही पकड़ी में ही पति के साथ रहती है। मृतक की बहन मानवी का आरोप है कि उसके पिता अक्सर उसके भाई को पीटा करते थे। बीती रात उसका भाई दोस्त के साथ कुछ देर के लिए घर से निकला था। इसी बात से गुस्साएं पिता ने हाथ पैर बांधकर उसकी रातभर पिटाई की। पिटाई के बाद उसने सुबह में दम तोड़ दिया। जिसके बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी को खोज निकाला और उसकी पहले तो पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया।  




इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें