ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

पटना : रेलवे के जूनियर इंजीनियर की हत्या, मोकामा में अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

PATNA : राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के दावे अपनी जगह है लेकिन जमीनी हकीकत अपराधिक घटनाओं के तौर पर सामने आ रही है। मोकामा में रेलवे के जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर अपरा

पटना : रेलवे के जूनियर इंजीनियर की हत्या, मोकामा में अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के दावे अपनी जगह है लेकिन जमीनी हकीकत अपराधिक घटनाओं के तौर पर सामने आ रही है। मोकामा में रेलवे के जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी है। रेलवे के जूनियर इंजीनियर पंकज कुमार समस्तीपुर में पोस्टेड थे और गुरुवार की रात तकरीबन 8 बजे उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंकज मोकामा के शकरवार टोला के रहने वाले थे। वह हर दिन समस्तीपुर से ट्रेन से बरौनी आते थे फिर वहां से बाइक से घर आते थे। बाइक पर सवार अपराधियों ने पंकज को उस वक्त गोलीबारी जब वह कोलसाइडिंग मोहल्ले से गुजर रहे थे। 


36 साल के पंकज कुमार के इंतजार में पहले से ही अपराधियों ने डेरा जमा रखा था। घात लगाए अपराधियों ने उन पर तीन से चार गोली चलाई। एक गोली कमर में लग गई जिससे वह बाइक से नीचे जा गिरे। घटना के बाद अपराधी वहां से निकल भागे। स्थानीय लोगों की नजर जब पंकज पर पड़ी तो उसे नागरथ अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को लूट के मकसद से अनजान नहीं दिया गया यह साफ है। पंकज का मोबाइल फोन, कैश और उनके सोने की चेन भी सही सलामत है। 


इस वारदात के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का भी मानना है कि घटना लूट के लिए नहीं बल्कि किसी और मकसद से अंजाम दी गई है। परिजनों का कहना है कि 10 दिन पहले पंकज का किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था। मारपीट भी हुई थी। पड़ोसी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस एंगल से भी जांच जारी है। एक बात सच है कि अपराधियों ने जिस तरह पंकज को टारगेट किया उन्हें मालूम था कि पंकज कितने बजे घर लौटता है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें